सहजनवा: सहजनवा के मुंडा कोडरा में प्राचीन शिव मंदिर के सामने पोखरे में रहस्यमयी ढंग से मरीं सैकड़ों मछलियां, जांच की मांग
गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के मुंडा कोडरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने बने पोखरे में मंगलवार सुबह सैकड़ों मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जहरीला पदार्थ डालने की आशंका जताई, जबकि कुछ ने ऑक्सीजन की कमी को वजह बताया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।