रामगंजमण्डी: हिरियाखेड़ी में कुरकुरे के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख होने की आशंका, 4 दमकलों ने दो घंटे बाद पाया काबू
सुकेत थाना क्षेत्र के हिरियाखेड़ी में पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता विनोद गुप्ता की फैक्ट्री परिसर में बने कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। सोमवार रात करीब 10 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस