सुपौल: मेडिकल स्टोर में पति-पत्नी से मारपीट और लूटपाट का आरोप, घायल का सुपौल सदर अस्पताल में उपचार जारी
Supaul, Supaul | Aug 22, 2026 सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास स्थित ठक्कन चौक में एक मेडिकल स्टोर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट और लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल राज कुमार का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में जारी है। मामले को लेकर उनकी पत्नी बेबी कुमारी ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।