### बलिया जंगल की तलहटी में अमरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 लीटर जावा महुआ किया गया विनष्ट
**अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 46 लीटर महुआ शराब भी बरामद।**
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत बलिया जंगल की तलहटी में अमरपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान करीब **500 लीटर फुलाया हुआ जावा महुआ विनष्ट** किया गया, जबकि मौके से **46 लीटर महुआ शराब बरामद** की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
**News banka 2:0**
Amarpur, Banka | Nov 13, 2026