करछना: कांटी गांव में घर से सौ मीटर की दूरी पर किशोरी की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत कांटी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही रहने वाली 15 वर्षीय सरिता सोनकर पुत्री रमेश सोनकर का घर से सौ मीटर की दूरी पर गला रेट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज अजय पाल शर्मा,डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव मौके पर पहुंचे,जांच में जुटे हैं। दोपहर 2 बजे वीडियो आया सामने।