हरिद्वार: बहादराबाद में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी, एयर बैग खुलने से कार में सवार 2 लोग बचे
रविवार रात बहादराबाद में बड़ा सड़क हादसा होते होते बच गया, यहां दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना रात 12 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए जिससे कार में ड्राइवर और एक सवारी दोनों बच गए।