जानसठ: थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत शिव धाम कॉलोनी में वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय एक महिला की करंट लगने से मौत
थाना भोपा के शुक्रताल के शिव धाम कॉलोनी मे बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी अचानक विद्युत करंट लगने से उसकी मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान मनदीप के रूप में हुई है वहीं हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया