दाड़ी: किसानों को मिला मुफ्त मिनीकिट बीज
किसानों को मिला मुफ्त मिनीकिट बीज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत डाड़ी प्रखंड में आत्मा (एटीएमए) की ओर से किसानों के बीच निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मांडू विधायक, डाड़ी प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में किसानों को धान, मूंग एवं उड़द के बीज 100 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए।