फतेहाबाद: फतेहाबाद में कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल, एक को किया गया रेफर
Fatehabad, Agra | Jul 11, 2026 शनिवार को थाना फतेहाबाद क्षेत्र के तहसील रोड पर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूठ गांव निवासी प्रदीप पुत्र वीरभान सिंह और राहुल पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक से अपने गांव से मीठपुरा जा रहे थे।