मंझनपुर: आबकारी निरीक्षक पर लगा मारपीट व कीमती सामान उठा ले जाने का आरोप, पभोषा गांव के पीड़ित ने डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव में आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में परिवार से मारपीट व कीमती सामान जबरन उठा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शनिवार को डीएम दफ्तर में आकर इंसाफ की गुहार लगाई है। डीएम ने प्रकरण की जांच आबकारी अधिकारी से कराए जाने की बात कही है।