चित्तौड़गढ़: रोडवेज बस से साड़ास का युवक ले जा रहा था अफीम, पैरों के टेप लगाकर बांध रखी थी अफीम की थैलियां, रायला पुलिस के हाथ आया
चित्तौड़गढ़ जिले का एक युवक भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में अफीम के साथ पकड़ा गया. पुलिस को गच्चा देने के लिए रोडवेज के जरिए अफीम लेकर जा रहा था. यहां तक कि उसने अफीम अपने पैरों पर बान्ध रखी थी लेकिन पुलिस के सामने उसकी चालाकी चल नहीं पाई और नाकाबंदी के दौरान भरतपुर डिपो की बस से उसे दबोच लिया. उसके कब्जे में 2 किलो अफीम पाई गई.