ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका ने अजनार नदी में प्रतिमा विसर्जन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान
Biaora, Rajgarh | Oct 22, 2026 9 दिनों तक चल नवरात्रि महोत्सव के बाद अजनार नदी में की गई माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के पश्चात ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा बुधवार रात 12:00 तक ब्यावरा शहर की अजनार नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद और अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा ने बताया कि सबसे अधिक प्रतिमाओं के अवशेष और दो ट्रक कचरा निकाला गया।