यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक कूच किया। विधायक ने जिला योजना में अनियमितता, कथित कमीशनखोरी और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के आरोप लगाए।
विधायक ने योजना के बजट आवंटन की जानकारी सार्वजनिक करने, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी तरीके से बजट वितरण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अब इन आरोपों पर जिला प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
#Uttarkashi #Yamunotri #SanjayDobhal #DistrictPlan #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliticalNews #DehradunNews #PahadSamachar