जैतपुर: पतली दाल-सब्जी परोसी, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल
बुढ़ार विकासखंड के कोलमी छोट स्थित माध्यमिक विद्यालय छोटकी टोला में बच्चों को परोसी गई दाल और सब्जी में पानी अधिक नजर आया। भोजन की तस्वीरें सामने आने के बाद मिड-डे मील की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। यहां रोशनी स्व-सहायता समूह द्वारा भोजन का संचालन किया जा रहा है। मामले में जांच की मांग उठी है।वीडीओ बुधवार सुबह 8 बजे सामने आया है