मुरैना नगर: एक्सीलेंस स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा थाली सेहत वाली कार्यशाला, बच्चों ने सीखा संतुलित आहार का मंत्र
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ मुरैना इकाई द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आज रविवार क़ो एक्सीलेंस स्कूल में “थाली सेहत वाली” कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या का महत्व बताया गया। विशेषज्ञों ने अनाज, दाल, सब्जी, फल व दुग्ध के सेवन पर जोर दिया तथा फास्ट फूड से बचने की सलाह दी। बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर सवाल पूछे।