टीकमगढ़: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार, किसानों को हुई परेशानी
टीकमगढ़ में भारतीय किसान संघ ने विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पोल खोली। कई केंद्रों पर तौल में गड़बड़ी, तो कहीं खरीदी बंद मिली, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुमरऊ खिरिया व दरगुंवा केंद्र पर अधिक तौल ली जा रही थी, जबकि बड़ागांव धसान में गेहूं खुले में पड़ा मिला और बारिश से खराब हो रहा था।