चकरनगर: बहन के घर जाने की कहकर निकला 19 वर्षीय युवक लापता, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी केवल सिंह का 19 वर्षिय मंदबुद्धि अभिषेक सिंह बीते 20 मई को सुबह करीब 8 बजे अपनी बहिन के घर मंसूरपुर थाना विधूना जनपद औरैया की कहकर घर से निकला था तभी से लापता है।5 दिन से स्वजन खोजबीन कर रहे है गुरुवार सुबह 11 बजे संबधित थाना चकरनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई है।तो वहीं पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।