भोजपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भोजपुर-बक्सर विधान परिषद सदस्य श्री सोनू कुमार राय ने जिला प्रशासन के समक्ष आरा स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के समुचित विकास एवं सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी बारिश होने पर ही स्टेडियम परिसर में जलजमाव हो जाता है। इसलिए स्टेडियम का समतलीकरण, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएं, ताकि खिलाड़ियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Arrah, Bhojpur | Nov 11, 2026