नावकोठी: टेकनपुरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। इसमें काशी से पधारे अवध किशोर महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पांचवें दिन कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का मार्मिक वर्णन किया गया। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।