घरघोड़ा: धरमजयगढ़ में शादी का झांसा देकर शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
धरमजयगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा आश्वासन देकर युवती के शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। शून्य एफआईआर के आधार पर दर्ज इस मामले में जांच के बाद पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।