हाजीपुर: नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप मामले की जांच में जुटी पुलिस
हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दो युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर पिड़ीत लड़की के परिवार वालों ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी रविवार को शाम 6 बजे मीडिया को नगर थाना अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है।