भितरवार: घाटमपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पार्षद पति ने किया शुभारंभ
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 1 घाटमपुर में कुछ युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। क्रिकेट मैच का पार्षद पति रघुवीर सिंह यादव,गजब सिंह रावत भाजपा नेता दिनेश पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। भाजपा नेता एवं पार्षद पति रघुवीर सिंह यादव ने आयोजकों को प्रोत्साहित करने ₹2500 की राशि प्रदान की।