संडीला: कोथावां से शिक्षक संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने दिलाई सदस्यता
Sandila, Hardoi | Apr 16, 2026 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ विकास क्षेत्र कोथावां के प्राथमिक विद्यालय बाजपुर से किया गया। अभियान की शुरुआत प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने शिक्षिकाओं अमिता सिंह और प्रिया को सदस्यता दिलाकर की। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में आलोक मिश्रा ने संगठन से अधिक से अधिक शिक्षकों को जुड़ने का आह्वान किया।