बीना: ग्राम एरन के पास खेत में करंट लगने से 48 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 12, 2025 आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एरन के पास खेत में पानी देते समय करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय किसान की मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय रमेश पाल निवासी एरन रविवार रात खेत में पानी दे रहा था,उसी समय बिजली के खंभे के तार के करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने शव अस्पताल में रखवाया, सोमवार दोपहर 12.30 पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम।