पचरुखी: नैनपुर गांव से शराबी गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजा गया
पचरुखी थाना क्षेत्र के नैनपुर गांव से शनिवार की देर रात पुलिस ने मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी रवि नंदन कुमार यादव है। जिसे पुलिस ने रविवार की दोपहर ढाई बजे फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।