पटना ग्रामीण: पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने सुनी लोगों की शिकायतें, विधि सम्मत कार्रवाई का दिया निर्देश
बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार का गठन हो गया है और बिहार में एनडीए के सरकार का गठन होते ही लगातार प्रशासन भी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। वहीं इसी क्रम में गुरुवार को पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने आम लोगों की शिकायतों को सुना, इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।