पटना ग्रामीण: सदन में राज्यपाल के भाषण के दौरान माइक खराब होने के मामले में दोषी पर होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जब भाषण दे रहे थे तो उनका माइक खराब हो गया था। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसे लेकर बैठक की गई है और जिसकी जिम्मेदारी थी उस पर कार्रवाई की जाएगी।