पटना ग्रामीण: मंत्री विजय चौधरी ने कहा, अतिक्रमण हटाने से समस्या है तो न्यायालय जाएं
बिहार में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोगों के घर और दुकान तोड़े जा रहे हैं। इसे लेकर लगातार विपक्ष के द्वारा भी सवाल उठाए जा रहा है। वहीं इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से सवाल पूछा गया तो गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने कहा कि यह सब कुछ न्यायालय के निर्देश पर हो रहा है और इससे जिन्हें भी समस्या है वह लोग न्यायालय जा सकते हैं।