हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी क्षेत्र में रेलकर्मी ने घुसाई कार, आरपीएफ ने मामला दर्ज किया
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2025 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक रेलकर्मी ने VIP एरिया में नियमों की अनदेखी करते हुए कार घुसा दी। बीना एंड से वीआईपी रास्ते का उपयोग कर कार सीधे इंजीनियरिंग साइडिंग प्लेटफॉर्म पर पार्क कर दी गई। घटना रविवार रात की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया।