जलडेगा: ओड़गा चीकटोली से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
थाना क्षेत्र के ओड़गा चीकटोली गांव से 15 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया है।परिजनों के अनुसार वीरबल महतो के पुत्र मंगुल महतो रविवार शाम करीब 5:30 बजे ओड़गा रेलवे स्टेशन घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने ओड़गा ओपी में लिखित सूचना दी है और पुलिस से सकुशल बर