चूरू: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज, डीएसओ टीम ने 139 सिलेंडर किए जब्त
Churu, Churu | Jan 29, 2026 चूरू के कोतवाली थाना में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं बेचान के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निरीक्षक सीमा जुनवाल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे कोतवाली सीआई सुखराम चोटीया ने बताया कि परवर्तन निरीक्षक सीमा जूनवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया