मुंगेर: लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर समाहरणालय सभागार मे बैठक आयोजित।
Munger, Munger | Feb 8, 2024 आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य के सुगमता पूर्वक संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी निर्वाचन कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कोषांगों के गठन तथा उसके सुगमता पूर्वक संचालन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।