मुंगेर: डकरा नाला में बीते दिन कट्टा लहराने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिजन ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Munger, Munger | Feb 7, 2024 सफियासराय ओ पी क्षेत्र अंतर्गत डकरा नाल में 31 जनवरी को एक पक्ष के द्वारा अवैध कट्टा हथियार लिए दूसरे पक्ष पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आज पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी के गिरफ्तारी तथा जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।