बासोदा: एक लाख की ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
गंजबासौदा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 10.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के