फूलपुर: सेवा सेतु कार्यक्रम में अधिकारी रहे नदारद, सभागार में खाली कुर्सियां नजर आईं
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड के पवई सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सोमवार को दोपहर दो बजे चौथे दिन सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने इंस्टॉल और प्रदर्शनी लगाकर सरकार की योजनाओं को लाभ के बारे में जागरूक किया जिसमें सभागार में ब्लॉक स्तर के अधिकारी की सिर्फ कुर्सियां नजर आई ।