सूरजगढ़: हुसैना गांव: मारपीट और आर्म्स एक्ट मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
मेदनी चौकी पुलिस ने हुसैना गांव से मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 131/25 मारपीट एवं फायरिंग मामले में फरार चल रहे 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में हुसैना गांव के रहने वाले पप्पू यादव, अरविंद यादव, सौरभ यादव,गोलू यादव तथा भीम यादव को गिरफ्तार किया गया है.