मंडी: पूर्व मंत्री की अनदेखी के चलते सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा :जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 24, 2024 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की जो संगठन और सरकार में अनदेखी हो रही है, उसके चलते जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। यह शब्द पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के आवास पर हुई एक बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहे। उन्होंने कहा इस संदर्भ में पार्टी हाईकमान को 2 दिन का समय दिया था।