बानसूर: नारायणपुर में 186 गांवों के किसानों की महापंचायत, 18 सूत्रीय मांगपत्र किया गया सौंपा
Bansur, Alwar | Jul 30, 2026 बानसूर|नारायणपुर के भर्तृहरि बाबा तिराहे पर सरिस्का क्षेत्र के 186 गांवों के किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। किसान नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। महापंचायत में प्रशासन को 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।