कटनी नगर: एनकेजे के विद्युत लोको शेड के पास रेलवे स्क्रैप पर लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने देर रात आग पर पाया काबू।
कटनी जिले के एनकेजे थाना अंतर्गत विद्युत लोको सेट के रेलवे स्क्रैप पर भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई की फायर कर्मियों ने देर रात में आग पर काबू पाया है। आग लगने से रेलवे को लगभग लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर एनकेजे पुलिस और रेलवे पुलिस सहित रेलवे आधिकारी पहुंचे।