जहानाबाद: जहानाबाद में शांतिपूर्ण निकला मोहर्रम ताजिया जुलूस, डीएम-एसपी ने की निगरानी
जहानाबाद में मोहर्रम पर शुक्रवार को पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ निकाला गया। "या हुसैन" के नारों के बीच अकीदतमंदों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जुलूस में पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए गए। मार्ग में सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया गया।