सोहागपुर: कोतवाली थाने में मोटरसाइकल चोरी करने का मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 30 से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। पुलिस ने फरियादी शुभम साहू की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।