महोबा: पुलिस ऑफिस से गूगल मीट पर जनता से रूबरू हुए एसपी, थाना प्रभारियों को दिए पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 एसपी शशांक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी बैठक से जुड़े। एसपी ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए है।