आज कोटा लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला द्वारा कोटा के नवीन मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार करने तथा मरीजों को समय पर जांच, दवाएं और उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज बेहतर उपचार प्राप्त कर स्वस्थ और संतुष्ट होकर लौटे, यही अस्पताल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों, विशेषज्ञ चिकित्सा इकाइयों, कैथ लैब, पैथोलॉजी लैब, एमआरआई, एक्स-रे सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही पंजीकरण, जांच एवं दवा वितरण की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने, मरीजों के प्रतीक्षा समय को कम करने, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
केडीए, नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी अस्पताल परिसर की आवश्यकताओं के अनुरूप समग्र कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
#KotakMahindraBank टीम नरेश मीणा #journalismawards #MediaPower #BreakingNews2026 #trendingnews2026 #BARANG__SAMPAI__RUMAH__BARU_BAYAR #JournalistUnity #RajasthanNews #RMAi #incbaran #rajasthanmediaassociation
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026