मेजरगंज: सीमा पर खाद का खेल बेनकाब, 45 बोरी यूरिया जब्त; तस्कर अंधेरे में हुए नौ-दो-ग्यारह
मेजरगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हरपुर कला बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना पर सीमावर्ती श्रीनगर गांव में छापेमारी कर तस्करी के लिए जमा की गयी 45 बोरी यूरिया खाद बरामद की। एसएसबी के अनुसार, खाद को अवैध रास्ते से नेपाल भेजने की तैयारी थी। कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गये। उप निरीक्षक जीवन सिंह के ने