खाकी ने निभाया फर्ज़ से बढ़कर रिश्ता
कानपुर के स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर अपनी टीम के साथ थाने में कार्यरत सफाईकर्मी राजू की बेटी की शादी में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी का सामान भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार से परिवार भावुक हो उठा। यह पहल बताती है कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ मानवीय रिश्तों को भी मजबूती से निभाती है।
📍 स्वरूप नगर, कानपुर
.
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #SwaroopNagarPolice #HumanityFirst