चैनपुर: पतरिया खुर्द में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण शुरू, किसानों को खाली जमीन पर उद्यान लगाने की सलाह
चैनपुर प्रखंड के पतरिया खुर्द पंचायत भवन में गुरुवार से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में 5 दिवसीय उद्यानिकी एवं बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुखिया रानी सिंह, पूर्व मुखिया विवेक सिंह, वार्ड सदस्य सुनैना सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।