कासगंज: कासगंज के भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यसमिति की बैठक हुई, आगामी प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा
कासगंज में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा तैयार की गई, जो 19 और 20 मई 2026 को सोरों शूकर क्षेत्र स्थित मंडपम होटल में आयोजित किया जाएगा। शिविर में लगभग 250 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह रहें।