रूड़की: सोलानी पार्क के पास वन विभाग की टीम से चालक खनन माफिया को छुड़ा ले गए कार सवार बदमाश,मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास देर रात वन विभाग की टीम से कुछ कार सवार बदमाश खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली और चालक खनन माफिया को जबरन छुड़ा कर ले गए है। वन विभाग की टीम ने बाजूहेड़ी गांव के पास खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और चालक खनन माफिया को पकड़ा था। पुलिस के द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।