रूड़की: आदर्श नगर में दबंगों पर लगा दीवार कर परिवार का रास्ता बंद करने का आरोप,मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी अभिषेक नाम के एक युवक ने क्षेत्र के कुछ दबंगों पर घर के सामने जबरन दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। अभिषेक का आरोप है कि वह काम पर गए थे। तभी दबंग के द्वारा उनकी बुजुर्ग माता के साथ मारपीट की गई है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच कर रही है।