रूड़की: पिरान कलियर में मेले की तैयारी को लेकर चलाया गया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान,पुलिस बल रहा मौजूद
रुड़की के पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले की तैयारियों को लेकर आज दरगाह प्रबंधन और नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इसके साथ ही कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया है। इस दौरान टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा है।